भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी विद्यालय 24 सितंबर को रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

हजारीबाग: भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, हजारीबाग के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत हजारीबाग जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं कक्षा तक का पठन-पाठन कार्य दिनांक 24 सितंबर 2026 को स्थगित रहेगा। इस अवधि में जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को उक्त आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम एवं भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट