गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मतदान किया, नागरिकों से की उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील

गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मतदान किया, नागरिकों से की उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 23, 2026, 10:51:00 AM

गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के तहत मतदान जारी है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वार्ड संख्या 36 स्थित बूथ संख्या 3 पर पहुंचकर मतदान किया।

वोट डालने के बाद मंत्री सोनू ने मीडिया से बातचीत में गिरिडीह सहित राज्यभर के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है, इसलिए लोगों को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचना चाहिए।

मंत्री ने इसे लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकार का प्रयोग कर मजबूत और जिम्मेदार स्थानीय नेतृत्व के चयन में योगदान दें।