जमशेदपुर : वृद्धावस्था पेंशन लाभुक समिति ने पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लाभुकों को आठ महीना का बकाया पेंशन राशि अविलंब भुगतान की जाए। साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा, विकलांग, अविवाहित) को कम से कम तीन हजार करने की मांग सरकार से किया।
सभी जातियों के लिए वृद्धावस्था पेंशन का उम्र 50 वर्ष करने की मांग किया
साथ ही सभी जातियों के लिए वृद्धावस्था पेंशन का उम्र 50 वर्ष करने की मांग किया। किसी कारण से डिस्कंटीन्यू पेंशन लाभुकों को अविलंब त्रुटि निराकरण करके पेंशन चालू किया जाए। मंईया सम्मान योजना से छूटे योग्य लाभुकों को जोड़ा जाए और त्रुटि निराकरण के लिए हर समय पोर्टल चालू रखा जाए। आदि मांग को लेकर प्रदशन किया और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारे मांग सात से आठ दिनों के अंदर पूरी नहीं होती है तो भूक हड़ताल के साथ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
जमेशदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट