जमशेदपुर : जमशेदपुर में भूमिज विद्रोह के महानायक शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर भूमिज समुदाय के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर के समक्ष समुदाय के लोगों ने एकदिवसीय धरना देकर टाटा स्टील प्रबंधन से जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
अगले 8 दिनों के भीतर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई - प्रदर्शनकारी
धरने पर बैठे भूमिज समुदाय के लोगों का कहना है कि वर्ष 1832-33 में हुए ऐतिहासिक भूमिज विद्रोह के महानायक शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा ट्राइबल कल्चर सेंटर में स्थापित करने की मांग पूर्व में भी टाटा स्टील प्रबंधन के समक्ष रखी गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले आठ दिनों के भीतर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो वे टाटा स्टील कंपनी के गेट को जाम कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट