जमशेदपुर : जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। पारडीह की ओर से पुआल लादकर आ रही एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे वाहन से धुआं व लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और वाहन को होटल के पास सुरक्षित किनारे रोक दिया। इसके बाद फौरन घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची व अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते वाहन को रोक दिया गया और दमकल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य चिंगारी से पुआल में आग भड़की होगी।
जमेशदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट