जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर संघ के बैनर तले सरकारी ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठेकेदारों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। रॉयल्टी और बिटूमीन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ समय पर भुगतान नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इन समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को विभागीय मंत्री दीपक बिरुआ के साथ बैठक करने पर सहमति बनी है।
सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार इन दिनों कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं
दरअसल, सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार इन दिनों कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर संघ के बैनर तले आयोजित इस बैठक में रॉयल्टी और बिटूमीन की कीमतों में अत्यधिक बढ़ोतरी पर चिंता जताई गई। वहीं, ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं होने के कारण भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों और भुगतान में देरी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है - ठेकेदार
ठेकेदारों का मानना है कि निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों और भुगतान में देरी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना जरूरी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर सोमवार को विभागीय मंत्री दीपक बिरुआ के साथ बैठक करने पर सहमति बनी है। इस बैठक में ठेकेदार अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखेंगे और उनके समाधान की मांग करेंगे। अब देखना होगा कि मंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट