नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल

धनबाद: ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले नगरी कला मौजा के सरकारी भूमि को बचाने को लेकर शक्ति चौक से लेकर नगरीकला तक पदयात्रा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए एवं उन्होंने पदयात्रा उपरांत जनसभा को संबोधित किया।

धनबाद: ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले नगरी कला मौजा के सरकारी भूमि को बचाने को लेकर शक्ति चौक से लेकर नगरीकला तक पदयात्रा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए एवं उन्होंने पदयात्रा उपरांत जनसभा को संबोधित किया। 

जनसभा का संचालन पंचायत समिति सदस्य मनोहर महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन लोकनाथ महतो के द्वारा किया गया। जनसभा को मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया नरेश महतो, पंचायत समिति सदस्य अजीत महतो, निवास कुम्हार, सुभाष महतो, बनमाली महतो, गीता देवी एवं अन्य गणमान्यजनों ने संबोधित किया।

ग़ैराबाद भूमि का विवरण नगरी कला मौजा अंतर्गत खाता संख्या 127, प्लॉट संख्या 1973 एवं कुल रकवा 4 एकड़ 90 डिसमिल हैं। उक्त भूमि पर श्मशान व खेल का मैदान हैं। वहीं, ग्रामीणों के मवेशियों का चारागाह भूमि भी हैं।

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पदयात्रा से पूर्व शहीद शक्ति नाथ महतो के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात पदयात्रा में शामिल हुए।ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

टुंडी विधायक ने कहा कि यह भू-माफियाओं के लिए यह एक संदेश है कि ग्रामीण एकता मंच सरकारी भूमि बचाने के लिए भू - माफियाओं को मुंहतोड़ जवाब देगा एवं इसको बचाने को लेकर सरकार भी पहल करें। वर्तमान में उक्त भूमि पर धारा 163 जिला प्रशासन के द्वारा लगाया गया हैं।

मौके पर सुभाष महतो, टुनटुन महतो, बनमाली महतो, हरि प्रसाद महतो, भागीरथ महतो, रंजीत कुड़मी, रेखा देवी, उषा देवी, संगीता देवी, काजल महतो, सुनीता देवी, इंदिरा देवी, भीम लाल रजक, ब्रह्मदेव यादव, भीम लाल रजक, संतोष महतो, जगदीश चौधरी, तुलसी महतो एवं अन्य काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। 

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट