धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक भव्य आयोजनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को बाघमारा में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को बाघमारा में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। वहीं 18 नवंबर को बलियापुर, 19 नवंबर को गोविंदपुर, 21 नवंबर को झरिया, 22 नवंबर को निरसा, 23 नवंबर को सदर, 24 नवंबर को तोपचांची और 25 नवंबर को टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 20 नवंबर को सदर अस्पताल, धनबाद में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दिन किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग से रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने सभी पत्रकारों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं
अधिकाधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं थाना स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पत्रकारों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता निभाकर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट