झारखंड के धनबाद जिले से खौफनाक खबर है। यहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय चांद सोरेन के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोपी उनका 40 वर्षीय बेटा कालीपद सोरेन है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली खबर के अनुसार जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पिता चांद सोरने और उसका पुत्र कालीपद सोरेन अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। इन दोनों के ही बीच में आए दिन विवाद भी होता रहता था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी ये दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। गुस्से में बेटे कालीपद सोरेन ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट