धनबाद में डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर धमकी भरा पत्र

धनबाद में डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर धमकी भरा पत्र

धनबाद के नावाडीह क्षेत्र में बिरसा मुंडा पार्क के समीप महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी से जुड़ा पत्र क्लिनिक के आईसीयू के बाहर चिपका हुआ मिला, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में डर और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 9 फरवरी की रात की है। डॉ. मिहिर कुमार के अनुसार, क्लिनिक में कार्यरत कर्मचारी असलम की सबसे पहले उस पत्र पर नजर पड़ी। उसने तुरंत पत्र की तस्वीर ली और व्हाट्सऐप के माध्यम से डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉ. मिहिर क्लिनिक पहुंचे और आईसीयू के बाहर स्वयं वह पत्र चिपका हुआ पाया।

पत्र में गोली मारने की धमकी

डॉ. मिहिर ने बताया कि पत्र में बेहद अशोभनीय और डर पैदा करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो भी जान नहीं बचेगी। पत्र के नीचे अंग्रेजी में “kill” शब्द भी लिखा मिला है।

घटना के बाद से क्लिनिक में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। डॉ. मिहिर का कहना है कि पत्र की भाषा से यह साफ संकेत मिलता है कि इसे किसी आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति ने जानबूझकर डराने के उद्देश्य से लिखा है।

रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला

इस संबंध में डॉ. मिहिर कुमार ने धनबाद थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह घटना रंगदारी मांगने से जुड़ी हो सकती है। साथ ही उन्होंने अपनी और क्लिनिक के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि पत्र चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM