राज्य में चल रहे एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल देखने को मिल रही है। राज्य के सभी राजनीतिक दल एसआइआर को लेकर विशेष तैयारी में हैं। देश के कई दूसरे राज्यों में संपन्न हुए एसआइआर के अब झारखंड में यह चल रहा है। इसी एसआइआर को लेकर अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से अहम पहल की गयी है। राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के कई बडे नेताओं ने हिस्सा लिया।
राज्य के धनबाद जिले में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड प्रभारी भूपेंद्र मरावी तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी शकील अहमद खान शामिल हुए। बैठक में पार्टी द्वारा गठित बूथ लेवल एजेंट ने एसआइआर अभियान के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं और जमीनी स्तर की चुनौतियों से नेतृत्व को अवगत कराया।
इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और सत्यापन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। झारखंड सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर BLA की नियुक्ति की है ताकि पात्र मतदाताओं को एसआइआर फॉर्म भरने में सहायता मिल सके और किसी भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र मतदाता का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट