विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम

बोकारो: विस्थापित संयुक्त परिवार ने नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में संवाददाता सम्मेलन कर नए विस्थापित आंदोलन की घोषणा की है। हालांकि, आंदोलन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

बोकारो: विस्थापित संयुक्त परिवार ने नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में संवाददाता सम्मेलन कर नए विस्थापित आंदोलन की घोषणा की है। हालांकि, आंदोलन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया कि विस्थापितों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगे संघर्ष किया जाएगा।

मौके पर विस्थापित नेता रघुनाथ महतो ने कहा कि विस्थापितों का अधिकार केवल नियोजन तक सीमित नहीं है। प्लॉट आवंटन, ठेकेदारी, दुकान आवंटन और जमीन वापसी जैसे मुद्दों पर भी विस्थापितों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तरी विस्थापित क्षेत्र में पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भी लड़ाई लड़ने की बात कही।

रघुनाथ महतो ने बीएसएल प्रबंधन को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का अंतिम समय देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया साल आते-आते बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

दुर्गा पूजा के समय किए गए विस्थापित आंदोलन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसने जो आश्वासन मिला है उसे पर भी उनकी नजर है। 

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट