मंदिर व दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मंदिर और दुकानों में चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम पल्ली निवासी उदय और सूरज के रूप में हुई है।

बोकारो : बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मंदिर और दुकानों में चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम पल्ली निवासी उदय और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की कथित संलिप्तता जगन्नाथ मंदिर में चोरी के प्रयास, कैटल फीड दुकान में चोरी, टाटा मैजिक की बैटरी और मोबाइल चोरी के साथ हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास में सामने आई है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की हुई सामान किया बरामद

बोकारो पुलिस ने आरोपियों के पास से बैटरी, ड्रिल मशीन, कॉपर वाइंडिंग तार, बिस्कुट और सरसों तेल समेत कई सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की सड़क पर पैदल परेड भी कराई। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। यह पूरी वारदात तीन और चार अक्टूबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट