थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता

बोकारो के कसमार में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय भारती पर कथित जानलेवा हमले का मामला गरमा गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बोकारो एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

मामला मंगलवार, 27 अक्टूबर का बताया जा रहा है। अजय भारती का आरोप है कि कसमार स्थित पियूष मेडिकल के सामने लोहा कारोबारी सुमित वर्धन उर्फ हनी, सत्यवर्धन और उनके साथ आए 8-10 लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार भी मौके पर मौजूद थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी कही जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। सुरेंद्र राज के अनुसार, बोकारो एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि, मामले में सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट