बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत नेक्सा शोरूम के पास कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिना नंबर वाली नई कार शोरूम से निकली और शोरूम के नजदीक दुकान के सामने लगी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार में भयानक आग लगी और इस आगलगी में कार पूरी तरह से जल गई।
वहीं खड़ी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे और टक्कर लगते ही कार से निकालकर किसी तरह भाग गए। आग की सूचना पाते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि नेक्सा शोरूम से कस्टमर नई कार लेकर शोरूम के स्टाफ के साथ टेस्ट ड्राइव में निकला था और कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए नजदीक की दुकान में घुसी।
कार सवार दोनो लोगों को चोट लगने की भी बात बताई जा रही है। मौके पर मौजूद अग्निशमन के अधिकारी ने बताया की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग लगने की जगह कई सारे दुकान है जो बच गई ।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट