शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया

बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला का कथित यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने के मामले में माराफारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला का कथित यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने के मामले में माराफारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामला बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र का है, जहां आजाद नगर की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता की शिकायत पर 9 अक्टूबर को माराफारी थाना में कांड संख्या 82/2026 दर्ज किया गया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहम्मद सरफराज की तलाश शुरू की थी।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने 26 अक्टूबर को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से एक अन्य महिला को भी संभावित नुकसान से बचाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट