साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम, SP ने बताया ठगों से बचने का तरीका

सावधान! कहीं शादी का डिजिटल निमंत्रण आपके बैंक खाते को खाली न कर दे। साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

बोकारो : सावधान! कहीं शादी का डिजिटल निमंत्रण आपके बैंक खाते को खाली न कर दे। साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के मद्देनजर बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एसपी नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यालय DSP पवन कुमार, साइबर थाना के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, सदर अस्पताल की नर्सें, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, साइबर थाना के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, सदर अस्पताल की नर्सें, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी ने शादी के निमंत्रण के नाम पर एपीके फाइल भेजकर, बैंक खाता बंद होने, केवाईसी अपडेट और फर्जी लिंक के जरिए होने वाली साइबर ठगी की जानकारी दी। उन्होंने अनजान एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने और किसी से भी ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट