महुआर गांव के ऐश पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी

हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित ऐश पौंड में मंगवलार की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। छाई के काम में लगे एक पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की गई।

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित ऐश पौंड में मंगवलार की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। छाई के काम में लगे एक पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, पोकलेन और हाइवा चालकों के बारिश से बचने के लिए बनाई गई झोपड़ी को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना के बाद चालक और सुपरवाइजर के बीच भय का माहौल है।

घटना के समय वह दूसरी मशीन पर काम कर रहा था - पोकलेन ऑपरेटर सीताराम

पोकलेन ऑपरेटर सीताराम ने बताया कि घटना के समय वह दूसरी मशीन पर काम कर रहा था। उसके अनुसार, वारदात को सात से आठ लोगों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। सुबह कंपनी के अधिकारी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

एस पौंड में एफएम एंटरप्राइजेज की ओर से काम कराया जा रहा है

जानकारी के अनुसार, ऐश पौंड में एफएम एंटरप्राइजेज की ओर से काम कराया जा रहा है। वहीं, सुपरवाइजर बिट्टू ने बताया कि चालकों और सुपरवाइजर ने बारिश से बचने के लिए मिलकर झोपड़ी बनाई थी, जिसे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर पलट दिया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट