बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3सी स्थित डोमपाड़ा में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार लंबे समय से बीमार था। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था और शराब का भी अधिक सेवन करता था। बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले ही उसकी मां की मौत हो गई थी।
मां की मौत की जानकारी देने के लिए उसकी भतीजी रंजीत के पास पहुंची थी। उस समय वह धूप सेंक रहा था। भतीजी को उसने कहा कि तुम घर चलो, मैं आ रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव बरामद किया गया।
इस घटना के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक दिन पहले मां की मौत और अगले ही दिन बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट