कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास CCTV में कैद

बोकारो में कक्षा गैंग से मशहूर गिरोह का एक बार फिर चर्चा सुनने को मिल रहा है। चिरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है।

बोकारो में कक्षा गैंग से मशहूर गिरोह का एक बार फिर चर्चा सुनने को मिल रहा है। चिरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। कॉलोनी के प्लॉट नंबर 782 स्थित एक मकान में बाउंड्री फांद कर घुसने का प्रयास कर रहे हाफ पैंट पहने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।  

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मकान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इस मकान में रामानुज मिश्रा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। बुजुर्ग दंपति को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उनके रिश्तेदार ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले इस इलाके में कक्षा गैंग नाम से चर्चित चोर गिरोह का आतंक था  जिसके इलाके में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है  सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्धों की गतिविधियां भी लोगों के बीच इसी तरह की आशंका पैदा कर रही हैं।

हालांकि, फुटेज में दिख रहे लोग उसी गिरोह के सदस्य हैं या नहीं, इसकी फिलहाल आधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है हालांकि  इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की चुनौती है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट