टी स्टॉल से सोनू को कार में बैठाकर ले गई चतरा पुलिस, शहर में फैली अपहरण की अफवाह

सिटी सेंटर में चाय की दुकान से एक युवक को कार में बैठाकर ले जाने की खबर ने शहर में सनसनी फैला दी। मामला सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर जय तुलसी के समीप कमल टी स्टॉल का है।

बोकारो : सिटी सेंटर में चाय की दुकान से एक युवक को कार में बैठाकर ले जाने की खबर ने शहर में सनसनी फैला दी। मामला सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर जय तुलसी के समीप कमल टी स्टॉल का है, जहां से सोनू कुमार को चतरा पुलिस कार में बैठाकर ले गई। देखते ही देखते अपहरण की खबर आग की तरह फैल गई।

दुकान पहुंचने पर आसपास के दुकानदारों ने उन्हें घटना की जानकारी दी - सोनू के भाई राहुल

सोनू के भाई राहुल कुमार ने बताया कि दुकान पहुंचने पर आसपास के दुकानदारों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। हालांकि बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोनू का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि चतरा पुलिस उसे साइबर अपराध मामले में हिरासत में लेकर गई है। घटना के संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि चतरा पुलिस ने छापेमारी की सूचना संबंधित थाने को दी थी। ‌अपहरण की बात अफवाह है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट