चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर की रात अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खटाल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

इस संबंध में चास इंस्पेक्टर ने कहा कि जुए अड्डे का संचालन छोटू खान नामक व्यक्ति करता है। जो पहले भी जेल जा चुका है। सूचना के बाद चास पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 4,840 रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चास सहित आसपास के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं।

इस मामले में चास थाना कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध जुआ संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट