बोकारो : धनबाद के सांसद ढुलू महतो के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर कथित रूप से गाली-गलौज, अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने तीन नवंबर को बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
'फेसबुक अकाउंट 'बैजनाथ भाई जयकैर' से सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की'
आवेदन में विशाल गौतम ने आरोप लगाया है कि गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारगो निवासी बैजनाथ महतो ने सुबह करीब 9:30 बजे अपने फेसबुक अकाउंट 'बैजनाथ भाई जयकैर' से सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। साथ ही गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
टिप्पणी से सांसद की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है - भाजपा नेता
भाजपा नेता का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से सांसद की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पुलिस से संबंधित फेसबुक अकाउंट और आपत्तिजनक टिप्पणियों की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का पक्ष सामने आना बाकी है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट