अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

बोकारो में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के घटियाली पूर्वी सामुदायिक भवन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई के घर चावल पहुंचाकर वापस लौट रहा था।

बोकारो में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के घटियाली पूर्वी सामुदायिक भवन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई के घर चावल पहुंचाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने बड़े भाई के पास चावल पहुंचाने आया था। चावल पहुंचाने के बाद वह जरीडीह थाना क्षेत्र के तलैया गांव स्थित अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान घटियाली पूर्वी सामुदायिक भवन के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट