पटना : बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन (पटना, तिरहुत, दरभंगा व कोसी स्नातक) और शिक्षक निर्वाचन (पटना, तिरहुत, दरभंगा व कोसी) क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के चुनावों के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश (विशेष अवकाश/भर पगारी छुट्टी) दिया जा रहा है। मतदान के दिन मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए यह सुविधा मिलती है।
जो शिक्षक मतदाता इस चुनाव में अपना वोट डालेंगे, उन्हें मतदान के लिए एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा
आपको बता दें कि जो शिक्षक मतदाता इस चुनाव में अपना वोट डालेंगे, उन्हें मतदान के लिए एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों के अलावा अन्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सामान्य रखने का प्रयास किया जाएगा। कार्यदिवस में मतदान होने और बड़ी संख्या में शिक्षकों के मतदाता होने के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था बनाए रखना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती होगी। शिक्षक निर्वाचन में मतदाता स्वयं शिक्षक हैं। ऐसे में मतदान के दिन जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है।
चुनावी ड्यूटी वाले कर्मियों को 2 दिन अवकाश
हालांकि, जिन शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी नहीं लगी है और जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता भी नहीं हैं, उन्हें निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचना होगा। इन शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सामान्य रखने का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए लगाए गए शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को मतदान के दिन के साथ अगले दिन भी अवकाश मिलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन से संबंधित कार्यों के कारण अगले दिन भी इन कर्मियों की विद्यालयों में उपस्थिति नहीं होगी। वहीं, शिक्षक मतदाताओं को मतदान के लिए केवल मतदान दिवस का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इससे विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या पर अलग-अलग स्तर पर असर पड़ेगा।