शिक्षा विभाग में 60 लाख के गबन की जांच तेज, 3 और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

मोतिहारी के शिक्षा विभाग ने विभाग को शर्मसार करते हुए 60 लाख रुपए के गबन का काम दो कर्मचारियों ने किया था जिस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

मोतिहारी : मोतिहारी के शिक्षा विभाग ने विभाग को शर्मसार करते हुए 60 लाख रुपए के गबन का काम दो कर्मचारियों ने किया था जिस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं शिक्षा विभाग के इस कारनामे की आंच अब अन्य कर्मचारियों पर भी गिरी है। विभाग ने तीन कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध माना है और उनपर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मोतिहारी के जिलाधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने मोतिहारी के जिलाधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में 60 लाख रुपए के गबन की राशि को दो-तीन दिनों के अंदर रिकवर करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही इस 60 लाख रुपए के काले कारनामे में शामिल अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का इशारा किया। 

मुजफ्फरपुर के आरडीडी अधिकारी घंटे घंटे विभाग के गबन के फाइलों को खंगालते रहे

मुजफ्फरपुर के आरडीडी अधिकारी घंटे घंटे विभाग के गबन के फाइलों को खंगालते रहे। जिस तरह से पूर्वी चंपारण में सरकारी राशि के गबन और उसकी मिली भगत में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हो रही है। वैसी स्थिति में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इस जांच की आंच और कई बड़े अधिकारियों पर भी आनी तय मानी जा रही है। वैसी स्थिति में शिक्षा विभाग भी हर कर्मचारी और अधिकारी की भूमिका  पर नजर बना हुआ है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट