मुकेश अंबानी के शेयर ने मचाया कहर, स्टॉक मार्केट बमबम, सेंसेक्स एक हजार अंक उछला

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है। बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए नजर आए।

मुंबई : शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है। बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही एक हजार अंक चढ़ गया और 75 हजार के लेवल को पार कर गया। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया। बाजार की इस तेजी को सबसे ज्यादा सपोर्ट देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस का मिला, जो 4.50 फीसदी तक उछल गया।  

Sensex-Nifty की तूफानी शुरुआत

सोमवार को शेयर बाजार में आई रैली पर नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 74,459 की तुलना में तेजी लेकर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों में ये 1012 अंकों की छलांग लगाकर 75,471 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर एनएसई का निफ्टी भी चलता दिखाई दिया। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,053 के लेवल से उछलकर खुला और फिर एक झटके में 239 अंकों की छलांग लगाकर 23,292 के स्तर पर ट्रेड करने लगा।  

Relinace का शेयर बना रॉकेट

शेयर मार्केट रैली में सबसे बड़ा रोल अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर निभाता हुआ नजर आया। रिलायंस शेयर खबर लिखे जाने तक 6.70 फीसदी की उछाल के साथ 1241 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के स्टॉक में आए इस उछाल ने बाजार में तेजी की लहर ला दी। आरआईएल स्टॉक में आई इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप 16.77 लाख करोड़ रुपए पर जा पहुंचा।