वैशाली में SVU की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल अमीन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के लालगंज अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 12, 2026, 2:50:00 PM

बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के लालगंज अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

SVU द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता आनंद कुमार एवं पप्पू कुमार ने आरोप लगाया था कि जमीन की मापी और परिमार्जन से संबंधित कार्य के लिए अंचल अमीन सुजीत कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत में बताया गया कि पप्पू कुमार से तीन लाख रुपये तथा आनंद कुमार से 60 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत की सत्यापन के बाद SVU की टीम ने जाल बिछाया और 11 मई 2026 को आरोपी अंचल अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि शिकायत की सत्यापन के बाद SVU की टीम लालगंज अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विशेष निगरानी ईकाई, पटना के पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रभूषण के नेतृव में एक टीम का गठन किया गया और आरोपी सुजीत कुमार को पप्पू कुमार से प्रथम क़िस्त के रूप में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।