ममेरी बहन से प्यार, अश्लील Video, मामा ने रोका..भांजा नहीं माना..फिर साजिश और खौफनाक अंजाम...

बिहार के वैशाली में ममेरी बहन से प्यार, अश्लील तस्वीरों का आरोप, मामा ने रोका..भांजा नहीं माना..फिर रची गई साजिश और सगे भांजे की कर दी हत्या।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 03, 2026, 6:57:00 PM

ममेरी बहन से प्यार, अश्लील तस्वीरों का आरोप, मामा ने रोका..भांजा नहीं माना.. फिर रची गई साजिश और सगे भांजे की कर दी हत्या। बिहार के वैशाली में एक जला हुआ शव मिला था।   जिसको लेकर जांच जारी थी। अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बेटी और सगे भांजे के अफेयर से नाराज मामा ने भांजे की हत्या कर दी थी। 

 दरअसल वैशाली में एक युवक का अफेयर उसके मामा की बेटी से था।  जब मामा को बेटी और भांजे के अफेयर की खबर पता चली तो उसने रोका। लेकिन युवक नहीं माना फिर मामा ने साजिश रची और युवक की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि युवक अश्लील तस्वीरों को लेकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

पूरा मामला वैशाली जिले के राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां  30 जून को एक जला हुआ शव मिला था।   शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. फिर पुलिस  जांच के आधार पर पता चला कि 22 साल का युवक समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी का रहने वाला था। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और पहचान मिटाने के लिए उसे जला दिया गया था। 

पुलिस का कहना है कि युवक जब चार साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने ननिहाल में ही पला-बढ़ा। इसी दौरान उसकी ममेरी बहन के साथ प्रेम संबंध बन गए। इसी रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से नाराजगी थी। मामा को  करीब तीन साल पहले अपनी बेटी और भांजे के रिश्ते की जानकारी मिली थी।  उसने कई बार भांजे को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह भी दावा किया कि घर से निकालने के बाद भी युवक चेन्नई से उसकी बेटी के संपर्क में था, कॉल करता था।  अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी मामा ने पहले भांजे को चेन्नई से समस्तीपुर बुलवाया।  इसके बाद उसे पटना सिटी स्थित अपने घर बुलाया गया, जहां दो दिनों तक उसे समझाने का प्रयास किया पुलिस का कहना है कि 28 जून को आरोपी और उसके साथियों ने युवक को गंगा किनारे सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।   इसके बाद कथित तौर पर शव के टुकड़े किए गए और जला दिया गया।