गंगा का पानी गांव में घुसा, सैकडों परिवार बांध पर रहने को मजबूर

राजधानी से सटे वैशाली जिले के देसरी से बड़ी खबर है। यहां गंगा का पानी गांव में घुसने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं।

राजधानी से सटे वैशाली जिले के देसरी से बड़ी खबर है। यहां गंगा का पानी गांव में घुसने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय खड़गपुर गांव के करीब 104 परिवार पिछले आठ दिनों से बांध पर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है।

मिली खबर के अनुसार बीते 19 अगस्त की रात गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते बाढ़ का पानी खड़गपुर गांव के घरों में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों को अपना घर-बार छोड़कर बच्चों और मवेशियों के साथ सुरक्षित ऊंचे स्थान पर जाना पड़ा। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांध पर ही झुग्गियां बनाकर अपना ठिकाना बना लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न पर्याप्त भोजन-पानी मिल रहा है और न ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया है। बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो बांध पर रहना भी मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन, पीने का पानी और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हाजीपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
26 अक्टूबर 2026, 4:26 PM
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
26 अक्टूबर 2026, 4:12 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
26 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
26 अक्टूबर 2026, 3:52 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
26 अक्टूबर 2026, 3:40 PM