हाजीपुर : बिहार के वैशाली से एक बड़ी खबर है। दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी वारदात देखने को मिला है। डॉक्टर पति ने पत्नी के सिर में गोली मारी और हत्या के बाद हत्यारा पति फरार हो हो गया। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। बेटी ने बताया कातिल पिता की कहानी मीडिया को बतायी।
पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई होती थी
आपको बता दें कि पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। डॉक्टर पति ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी के सर में गोली मार दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सनकी डॉक्टर ने अपनी बेटी को दूसरे कमरे में कंबल देकर सोने के लिए भेज दिया। पत्नी को सर में गोली मार कर मौत की घात उतार दिया।
हत्यारा डॉक्टर दंत चिकित्सक है, नाम राकेश चौहान है
वहीं आरोपी डॉक्टर वारदात को अंजाम देकर अपनी बेटी को भी अपने साथ लेकर भागना चाह रहा था लेकिन, बेटी ने मृत मां को छोड़कर नहीं भागी। हत्यारा डॉक्टर दंत चिकित्सक है, नाम राकेश चौहान है। घटना हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर कॉलोनी की है।
हाजीपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट