दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

सिवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली युवक के सीने में लगी है। घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

सिवान : सिवान में दोस्त के साथ बाजार जा रहे  युवक को बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली युवक के सीने में लगी है। घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के समीप की है। घायल युवक की पहचान छितौली कला निवासी स्वर्गीय लवकुश साह के पुत्र अनीश गुप्ता के रूप में हुई है। 

घायल अनीश के दोस्त मनमोहन का आरोपियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है

बताया जा रहा है कि घायल अनीश के दोस्त मनमोहन का आरोपियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। जब अनीश अपने दोस्त मनमोहन कुमार के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक दो हमलावर पहुंचे और हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों का निशाना अनीश का दोस्त मनमोहन कुमार था, लेकिन बीच बचाव करने के दौरान गोली अनीश के सीने में लग गई। वहीं घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट