सदर अस्पताल में रखे गए शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो Viral

सिवान के सदर अस्पताल में रखे गए एक शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मास्क लगाए एक युवक रजिस्ट्रेशन कक्ष के सामने रखे मृत शरीर के पास जाता है।

सिवान : सिवान के सदर अस्पताल में रखे गए एक शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मास्क लगाए एक युवक रजिस्ट्रेशन कक्ष के सामने रखे मृत शरीर के पास जाता है और उसके गले से चेन खींचकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह आराम से वहां से निकल जाता है। वायरल वीडियो मंगलवार की शाम की सिवान सदर अस्पताल की बताई जा रही है। 

युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर किसी ने उसका वीडियो बना लिया

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि स्वराज पोस्ट नहीं करता है। बताया जा रहा है कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर किसी ने उसका वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन जांच का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से साफ बच रहा है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट