सिवान : सिवान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी और कीमती सामान समेत करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ नौ तारीख को घर बंद कर निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। पीड़ित मकान मालिक वीरेंद्र कुमार सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित वीरेंद्र कुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बीते नौ अक्टूबर को घर में ताला बंद कर निजी काम से दिल्ली चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया था। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो घर की हालात देख दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित वीरेंद्र कुमार सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं
चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट