सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-दरौली मुख्य सड़क के पास का है।
मृतक की पहचान हाजीपुर जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु मैरवा में किराए के मकान में रहकर बिजली मीटर इंस्टॉल करने का काम करता था। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वहीं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।
सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट