काम करने से बना किया को करंट लगाकर कर दी हत्या! ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 04, 2026, 1:00:00 PM

राज्य के सीवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दबंगों के ऊपर एक युवक की बिजली की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित उजेना गांव में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश बना हुआ है। परिजन ने गांव के ही दबंगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान भरत मांझी के पुत्र मनु कुमार मांझी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही आरोपी ने युवक को किसी काम को लेकर फोन कर बुलाया और जब युवक ने काम करने से मना कर दिया तो आरोपी ने युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर घर से कुछ दूरी पर ले गया। वहां उसने बिजली के ट्रांसफार्मर से सटाकर युवक को करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए बना हुआ है। आरोपी के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इधर घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर के पास शव को रख कर प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर पहुंचे डीएसपी अमन कुमार और पांच थानों की पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट