सासाराम : नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से धनंजय कुमार नामक एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल जब्त की है।
मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है
वहीं, मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोली चलने की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट