रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान

बिहार के रोहतास जिले की प्राकृतिक खूबसूरती अब लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Roadies के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर पा रही है। जिले के सिकरिया डैम में शो की शूटिंग शुरू हो गई है।

सासाराम / लव कुमार : बिहार के रोहतास जिले की प्राकृतिक खूबसूरती अब लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Roadies के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर पा रही है। जिले के सिकरिया डैम में शो की शूटिंग शुरू हो गई है। पहाड़ों से घिरा प्राकृतिक वातावरण, पानी का विस्तार और आसपास की खूबसूरत वादियां इस लोकेशन को खास बना रही हैं। शूटिंग की खबर से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

सिकरिया डैम की खूबसूरती रोहतास के पर्यटन की संभावनाओं को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। अब तक अपनी ऐतिहासिक विरासत, पहाड़ी क्षेत्रों और प्राकृतिक स्थलों के लिए पहचाने जाने वाले रोहतास को इस आयोजन के जरिए व्यापक पहचान मिल सकती है। लोकप्रिय रियलिटी शो में जिले की खूबसूरत लोकेशन दिखाई देने से उन दर्शकों का ध्यान भी यहां आकर्षित हो सकता है, जो अब तक इस क्षेत्र से परिचित नहीं हैं। 

फिल्मी दुनिया के लिए भी खुल सकते हैं रास्ते 

सिकरिया डैम में MTV Roadies की शूटिंग से यह उम्मीद भी बढ़ी है कि भविष्य में रोहतास की प्राकृतिक लोकेशन फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को आकर्षित कर सकती हैं। यहां की खूबसूरत वादियां भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य दृश्य माध्यमों की शूटिंग के लिए संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। हालांकि, भविष्य में ऐसी शूटिंग होने को लेकर फिलहाल किसी अन्य परियोजना की पुष्टि नहीं है पर्यटन बढ़ा तो रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। 

यदि सिकरिया डैम और जिले के अन्य प्राकृतिक स्थलों का व्यवस्थित प्रचार-प्रसार किया जाए, तो पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर और होटल, परिवहन तथा खानपान से जुड़े व्यवसायों को लाभ मिलने की संभावना है हालांकि, इन संभावनाओं को वास्तविकता में बदलने के लिए बेहतर सड़क संपर्क, साफ-सफाई, सुरक्षा, पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं और पर्यटन स्थलों के विकास पर ध्यान देना आवश्यक होगा। 

MTV Roadies की शूटिंग ने सिकरिया डैम को चर्चा में ला दिया है। अब उम्मीद है कि इस पहचान का लाभ रोहतास के पर्यटन विकास को भी मिलेगा और जिले की प्राकृतिक खूबसूरती को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में नए प्रयास होंगे।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट