हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से शनिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। मामले में पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

सासाराम। रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से शनिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। मामले में पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म 

बताया जाता है कि आरोपी ने हथियार का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना की रात नाबालिग पीड़िता अपने घर में अकेली सोई हुई थी, तभी एक युवक ने जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे हथियार का भय दिखाकर डराया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पड़ोस के युवक पर आरोप 

दरअसल दुष्कर्म का गंभीर आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। परिजनों के अनुसार आरोपी पड़ोस में हीं रहता है और दोनों घरों के बीच अच्छे संबंध भी थे, लेकिन घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। उसने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर परिवार के सुरक्षा की मांग की है। जबकि घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। आरोपी के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। साथ हीं पुलिस ने प्राथमिकी के आलोक में पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराते हुए मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार के साथ-साथ गांव के अन्य लोगों के भी बयान लिए गए हैं।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट