हर पात्र परिवार तक पहुंचे नल-जल योजना का लाभ, DM ने दिए निर्देश

रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता के साथ विभागीय कार्यों एवं हर घर नल का जल योजना की समीक्षा की।

सासाराम : रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता के साथ विभागीय कार्यों एवं हर घर नल का जल योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पात्र परिवारों तक नियमित रूप से शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी गांव या टोले में पेयजल की समस्या नहीं रहनी चाहिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में संचालित नल-जल योजनाओं की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, रखरखाव एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली। 

जिन क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बाधित है

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बाधित है या योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो रहा है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जलापूर्ति बहाल की जाए। डीएम ने सभी नल-जल योजनाओं की नियमित जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में लीकेज, मोटर की खराबी, जलमीनार एवं अन्य उपकरणों से संबंध की जानकारी दी गई।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट