8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह

विद्यापति चेतना समिति वनगांव की ओर से 18 नवंबर को बनगांव स्थित भगवती स्थान में 35वां विद्यापति पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा।

सहरसा : विद्यापति चेतना समिति वनगांव की ओर से 18 नवंबर को बनगांव स्थित भगवती स्थान में 35वां विद्यापति पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित नयन ज्योति चिकित्सा केंद्र में विन्देश्वरी प्रसाद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन संयोजक जयराम झा ने किया। 

जयराम झा ने कहा- समारोह में मिथिला के विद्वान, साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, मंत्री और कलाकार शामिल होंगे

जयराम झा ने बताया कि समारोह में मिथिला के विद्वान, साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, मंत्री और कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। इसमें महाकवि विद्यापति के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा, स्मारिका विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही मैथिली भाषा एवं मिथिला के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पंडित तरुण झा व डॉ. संजय कुमार वशिष्ठ सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट