सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
8 सितंबर 2026, 4:23 PM
खबर सहरसा से है, जहां दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 8, 9 और 10 सितंबर को तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से रॉयल गार्डन, रिफ्यूजी कॉलोनी में शिविर शुभारंभ किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, सुनने की मशीन, बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक शिविर की जानकारी पहुंचाकर उन्हें इसका लाभ दिलाएं।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट