सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल बैंक्वेट परिसर में तंजीम उलमा व अइम्मा फाउंडेशन की ओर से 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराए गए।

सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल बैंक्वेट परिसर में तंजीम उलमा व अइम्मा फाउंडेशन की ओर से 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराए गए। संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान एवं उपहार भेंट किए गए। 

कार्यक्रम में इमारत-ए-शरिया के सदर मुफ्ती सईदुर रहमान कासमी सहित कई धर्मगुरु, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और उपमहापौर उमर हयात गुड्डू मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और नवदंपतियों के खुशहाल जीवन की कामना की।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट