राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करते हुए युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को स्वस्थ जीवन, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट