27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान व फाउंडेशन के संस्थापक एवं कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर दिन में 09.27 बजे तक है।

ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान व फाउंडेशन के संस्थापक एवं कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर दिन में 09.27 बजे तक है। वैसे उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन पूरे दिन मनायी जायेगी। 

तरुण झा बताते हैं कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त गुरुवार को दिन में 08. 39 मिनट के बाद से आरंभ होकर 28 अगस्त को दिन में 09.27 तक है।  वैसे रक्षा बंधन दिन भर होगा।  28 अगस्त शुक्रवार को भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा।  पंडित झा के अनुसार शास्त्रीय परंपरा में रक्षाबंधन का उद्देश्य व्यक्ति की आयु और आरोग्य की रक्षा और पारिवारिक स्नेह की भावना को मजबूत करना है।  भविष्य पुराण में इन्द्राणी द्वारा इन्द्र की रक्षा के लिये रक्षा सूत्र बाँधने का भी प्रसंग मिलता है। 

बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय उसकी लंबी आयु की कामना करती है।  हिन्दू धर्म के सभी धार्मिक अनुष्ठानों में रक्षासूत्र बाँधते समय आचार्य जी संस्कृत में एक श्लोक का उच्चारण करते हैं।   जिसमें रक्षाबन्धन का सम्बन्ध राजा बलि से स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है।  भविष्यपुराण के अनुसार,इन्द्राणी द्वारा निर्मित रक्षासूत्र को देवगुरु बृहस्पति ने इन्द्र के हाथों बांधते  यह श्लोक का उच्चारण किया था!

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
26 अक्टूबर 2026, 4:26 PM
मुख्यमंत्री ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतराष्ट्रीय उड़ान सेवा का किया शुभारंभ
26 अक्टूबर 2026, 4:12 PM
उचकागांव में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
26 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद
26 अक्टूबर 2026, 3:52 PM
संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
26 अक्टूबर 2026, 3:40 PM