रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी

सहरसा-सुपौल रेलखंड के कचहरी ढाला के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर डायल 112 और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सहरसा। सहरसा-सुपौल रेलखंड के कचहरी ढाला के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर डायल 112 और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, युवती ने सलवार-सूट पहन रखा था और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि युवती की पहचान के लिए शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों में लापता युवतियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल
6 नवंबर 2026, 2:57 PM
वर्षों से बंद सोलर जलमीनार को लेकर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, कहा- एक सप्ताह में शुरू होगी जलापूर्ति
6 नवंबर 2026, 2:53 PM
विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली! टार्गेट सिर्फ सात निजी सचिवों पर, दफ्तर में घुसने पर लगी रोक
6 नवंबर 2026, 2:43 PM
खाद की कालाबाजारी, बिजली व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोरे प्रखंड कार्यालय पर गरजे किसान
6 नवंबर 2026, 2:40 PM
चाइनीज लाइट की चमक के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, पुश्तैनी कला बचाने में जुटे कुम्हार
6 नवंबर 2026, 2:33 PM