'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के डीबी रोड में 'नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के आपदा मंत्री रत्नेश सदा एवं पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह मौजूद रहे।

सहरसा : जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के डीबी रोड में 'नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के आपदा मंत्री रत्नेश सदा एवं पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा- सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। वहीं, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने जीविका के 20 वर्षों के सफर की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जीविका की भूमिका पर चर्चा की गई।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट