आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली

राज्य के सहरसा जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक मामूली विवाद में एक महिला को गोली लग गयी। जिससे महिला घायल हो गयी। महिला चाय की दुकान चलाती है।

राज्य के सहरसा जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक मामूली विवाद में एक महिला को गोली लग गयी। जिससे महिला घायल हो गयी। महिला चाय की दुकान चलाती है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की पडताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चपराम कोठी पास बुधवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में वहां मौजूद एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई. घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में की गई है जो एक चाय का दुकान चलाती है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान पास में मौजूद महिला सुमित्रा देवी के पैर में गोली लग गई। जिससे महिला घायल हो गयी। घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरीबख्तियारपुर के प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस बीच वहाँ मौजूद एक महिला के पैर में गोली लग गई है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट