बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है।
वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।मृतक युवक की पहचान अभिजीत सिंह राजपूत के रूप में हुई है।
घटना को लेकर मृतक के मित्र आशीष कुमार सिंह ने बताया की आर्यन नामक युवक ने मृतक के छोटे भाई को और हमको फोन कर सूचना दिया। जब मृतक के घर पर पहुंचा तो मैन गेट खुला हुआ था और बरामदा का गेट में ताला लगा हुआ था। खिड़की से जब झांकर देखा तब पता चला उनकी हत्या कर दी गई है। हत्या दो दिन पूर्व ही कर दिया था। उसके बाद वह पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा तब गेट का ताला तोड़ा और पुलिस जब अंदर गई तब पता चला उनकी गोली मारकर हत्या कर तकिया से ढंक दिया और पिछले दरवाजे से हत्यारा फरार हो गया
मृतक के मित्र ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर आर्यन नामक युवक ने उसकी हत्या दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये हत्या ही है। युवक का शव उनके घर के अंदर से बरामद किया गया है और गोली मारकर ही हत्या की गई है। परसों रात ये युवक किसी पार्टी में गया था। पार्टी से आने के बाद ही उक्त युवक को तकरीबन 2 बजे रात में हत्या कर दी गई है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट