बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

खबर सहरसा से है जहां बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप बैजनाथपुर से घर जा रहे बाइक सवार युवक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल कर दिया।

सहरसा : खबर सहरसा से है जहां बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप बैजनाथपुर से घर जा रहे बाइक सवार युवक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आपसे पुरानी रंजीत में युवक को गोली मारी गई है। घटना के बाद जख्मी अवस्था में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सदर SDPO निजी अस्पताल पहुंच कर घटना का जायजा लिया

घटना की जानकारी दल बल के साथ सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह मिलते ही निजी अस्पताल पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सुधांशु कुमार के रूप में जख्मी युवक की हुई पहचान हुई है जो बीजलपुर वार्ड नंबर-1 का है रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट